Big breaking-महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, मुकेश सहनी हुए बाहर,राजद 144, कांग्रेस 70,माले 19,सीपीआई 6, सीपीएम 4

पटना।महागठबंधन के द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के घटक दलों के बीच विधानसभा की सीटों का बटवारा हो गया।राजद के खाते में 144 सीटें, कांग्रेस को मिले 70,माले को 19, सीपीआई को 6,सीपीएम को 4 सीटें मिली।महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा इसी प्रकार किया गया है।राजद अपने कोटे के 144 सीटों में वीआईपी तथा झामुमो को एडजस्ट करेगा।हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीचो-बीच तेजस्वी यादव के द्वारा सीटों के बंटवारे के ऐलान के बाद वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन छोड़ने की घोषणा कर दी।उन्होंने कहा कि उनके पीठ पर खंजर भोंका गया है।इसके पूर्व महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज सीटों का सफलतापूर्वक बंटवारा कर लिया गया।कांग्रेस की ओर से स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय,विधायक दल के नेता सदानंद सिंह,प्रवक्ता राजेश राठौड़, राजद की ओर से वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, राज्यसभा सांसद मनोज झा समेत सीपीआई-सीपीएम तथा माले के प्रांतीय नेता मौजूद थे।इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा की गई।हालांकि तेजस्वी यादव के द्वारा वीआईपी को अपने कोटे की सीटों में एडजस्ट करने की घोषणा के बाद वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन को छोड़ दिया।

You may have missed