आज चिराग के पत्ता खोलते ही बदल जाएगी बिहार की ‘पॉलिटिक्स’,शाम में निर्णय सुनाएगी लोजपा

पटना/नई दिल्ली।आज शाम में लोजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पार्टी की आगामी रणनीति की घोषणा करेंगे।राजनीतिक हलकों में चल रही खबरों के मुताबिक चिराग पासवान आज अपना आखिरी पत्ता खोलेंगे।जिसके बाद बिहार की राजनीतिक समीकरण बदल जाएगी। अगर चिराग पासवान एनडीए के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हैं।तो बिहार में एनडीए मजबूत समीकरण के साथ मैदान में उतरेगा।वहीं आशाओं के अनुरूप अगर चिराग पासवान बिहार में 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा करते हैं।तो इसमें नीतीश के नेतृत्व वाली राजग गठबंधन के लिए जीत की राह कठिन हो जाएगी।प्राप्त खबरों के मुताबिक चिराग पासवान की पार्टी की पार्टी में 25 हजार सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर सकने वाले लगभग 60 से ऊपर प्रत्याशियों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में मजबूत किलाबंदी कर रखी है। लोजपा के टिकट पर भले ही उन्हें आसानी से जीत नहीं हासिल हो। मगर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे तथा रामविलास पासवान के नाम पर उन्हें अच्छे वोट आने की उम्मीद है।इन प्रत्याशियों में सवर्णों की संख्या अधिक बताई जाती है।बिहार में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग नीतीश सरकार से न सिर्फ उब चुके हैं,बल्कि खिलाफत करने के लिए भी मजबूर हैं।ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि लोजपा अगर जदयू के खिलाफ मजबूत सवर्ण प्रत्याशी मैदान में उतारती है।तो उसे मिलने वाले वोट भाजपा-जदयू के परंपरागत वोट बैंक से टूटकर मिलेंगे।ऐसे में प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में लोजपा सीधे-सीधे एनडीए उम्मीदवारों को डैमेज करेंगे।ऐसा नहीं है कि लोजपा के बाद जिताऊ उम्मीदवार नहीं है। प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्र में लोजपा के पास समीकरणों के थोड़ा बदलते ही जिताऊ उम्मीदवार की झड़ी लग सकती है।लोजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के तरफ से कई प्रत्याशियों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार से अधिक सदस्य बनाए हैंविधानसभा क्षेत्र में कर्मठ कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी है।नीतीश सरकार से नाराज वोटर जो राजद तथा तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकारने में हिचकते हैं।उनका वोट सीधा-सीधा लोजपा के झोली में गिरेगा।ऐसे में आज का दिन बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव परिणाम की पूर्व संरचना के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के उठाए कदम यह तय करेंगे कि बिहार में एनडीए बनाम महागठबंधन की लड़ाई में ऊंट किस करवट बैठेगा।

You may have missed