September 19, 2026

PATNA : शौच के लिए घर से निकले अधेड़ की आहर से शव बरामद

दुल्हिन बाजार। शुक्रवार की सुबह घर से शौच के लिए निकले अधेड़ का शव पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के पनसुहि गांव के बाहर आहर से बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के पनसुहि गांव निवासी सीताराम चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र चौधरी घर से शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकला था। लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटा। वहीं दोपहर में गांव के कुछ बच्चे गांव से बाहर आहर में स्नान करने गया। स्नान करने के दौरान बच्चों का पैर आहर के अंदर कपड़े से उलझ गया। जब बच्चों ने कपड़े हटाना चाहा तो उसमें लिपटे एक शव पानी से कपड़े के साथ बाहर आया। शव की पहचान राजेन्द्र चौधरी के रूप में हुआ। जिसकी सूचना पाकर आहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार, अधेड़ की मौत शौच के दौरान पैर फिसलने से आहर के गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूबकर हो गयी। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को दाह संस्कार करने के लिए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may have missed