पटना एम्स में कोरोना से 7 लोगों की मौत, 16 नए मामले सामने आये
फुलवारी। पटना एम्स में शुक्रवार को 7 मरीजों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में शेखपुरा जिला निवासी 48 वर्षीय दीपक कुमार वर्णवाल, रोहतास के डिहरी निवासी 76 वर्षीय भावादेव भट्टाचार्य, गोपाल गंज के कुचायकोट निवासी 56 वर्षीय सुरेश राय, अनीसाबाद निवासी 78 साल की गोदावरी देवी, आदर्श कालोनी खगौल निवासी 68 साल के कृष्णवल्लभ प्रसाद, नालंदा सोहसराय निवासी 62 वर्षीय रोहिणी देवी एवं सिवान के दरौंदा निवासी 26 वर्षीय विवेक कुमार की मौत हो गयी है। वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके आलावा एम्स में 12 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया है।


