‘आप’ का मोहल्ला सभा : 2 सूत्री मांग पर हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने भरी हामी

पटना। राजधानी पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के फ्लैट में सालो से रह रहे लोगों की समस्या के निदान के लिए भूतनाथ रोड के वार्ड 46 के सेक्टर 3 में आम आदमी पार्टी ने आम सभा व मोहल्ला सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सनोज कुमार ने किया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी के फ्लैट्स में हजारों परिवार बीते 25-30 वर्षों से रह रहे हैं। इसी इलाके में उनका मतदाता सूची में नाम है, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी इसी पते पर बने हैं, इसके बावजूद बिहार सरकार उन्हें अवैध घोषित बता रही है। स्थानीय लोगों को फ्लैट का मालिकाना हक दिलाने हेतु मोहल्ला सभा का आयोजन कर 2 सूत्री मांग का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी गई है।


मोहल्ला सभा में पार्टी के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुयश कुमार ज्योति, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, रवि कुमार, विक्की कुमार, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश प्रसाद, उषा देवी, रेखा वर्मा, धनंजय, जितेंद्र, अमित मेहता, मो. चांद आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed