सीतामढ़ी : रक्तदान शिविर का आयोजन, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिला के पुपरी अनुमंडल मुख्यालय में रक्तदाता समूह कलवार युवा मंच पुपरी, जैतपुर युवा सेवा समिति एवं रेडक्रॉस पुपरी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी मिडिल स्कूल में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ अशोक कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। आज के इस शिविर में दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया।
मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री अर्पणा शर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कुछ भी नहीं हो सकता है। इससे न जाने कितने गरीब जरूरतमंदों को नई जिंदगी मिलती है। वक़्त पर अगर मरीजों को माकूल खून नहीं मिले तो न जाने कितने मासूम के सर से मां-बाप का साया उठ जाए और कितनी माता-बहनें विधवा हो जाए। उन्होंने आयोजक एवं रक्तदाताओं को साधुवाद भी दिया। मौके पर अशरफ अली, मानस जालान, आशुतोष कुमार, अतुल कुमार, गोविंद टेबरेवाल, ब्रजेश जालान सहित अन्य मौजूद थे।

You may have missed