केंद्रीय मंत्री ने आरावासियों को समर्पित किए 74 डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स

पटना। केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आरके सिंह ने विद्युत क्षेत्र पर केंद्रित एनबीएफसी पावर फाइनेंस कार्पोरेशन द्वारा विकसित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और सुविधाओं को आरा के लोगों को समर्पित किया। मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इन प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पीएफसी लिमिटेड के सीएमडी आर. एस. ढिल्लन और पीएफसी लिमिटेड के डायरेक्टर (कॉमर्शियल), राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी और पीएफसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आरा क्षेत्र के पीरो और जगदीशपुर प्रखंडों के विभिन्न गांवों में पीएफसी की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है। इनमें 55 स्थानों पर पीसीसी सड़कों का निर्माण, 12 स्थानों पर छठ घाट का निर्माण, 3 स्थानों पर एलईडी/सोलर/हाईमास्ट लाइट व 2 स्थानों पर सामुदायिक केंद्र एवं चबूतरा, 2 स्थानों पर पुलिया का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं पर 9 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत आई है। श्री सिंह ने आगे कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ पीरो तथा जगदीशपुर प्रखंडों की जनता को अवश्य पहुंचेगा और ये परियोजनाएं उनके जीवन में खुशहाली व सुगमता का नया प्रकाश लाएंगी।

You may have missed