September 16, 2026

बाजपट्टी विधानसभा : सीताराम यादव के चुनावी मैदान में कूदने से विधायक रंजू गीता की धड़कनें बढ़ी

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज होती दिख रही है। शनिवार को बाजपट्टी विधानसभा के राजद के संभावित उम्मीदवार पूर्व सांसद सीताराम यादव द्वारा बाइक एवं फोर व्हीलर रैली निकाल कर वर्तमान विधायक डॉ. रंजू गीता की धड़कने बढ़ा दी है। एक बार मंत्री और सांसद पद पर रह चुके सीताराम यादव के द्वारा बाजपट्टी विधानसभा से राजद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर रैली निकाले जाने के कारण जगह-जगह चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता से मिले संकेत से उन्हें लग रहा है कि उन्हें ही यहां से टिकट मिलेगा। उनका मानना है कि सभी जाति, संप्रदाय एवं वर्ग का समर्थन उन्हें मिलेगा। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे यह सीट आराम से जीत जाएंगे।

You may have missed