September 15, 2026

बिहार एनडीए में भाजपा को ‘बड़े भाई’ बनाना चाहते हैं चिराग,नड्डा से मुलाकात कर कही बात

पटना।बिहार एनडीए में जब भी लगता है कि अब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है।तब अचानक से लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कोई बयान आता है।साथ ही अफवाहों का बाजार पुनः गर्म हो जाता है।आज फिर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके बिहार में बीजेपी को बड़े भाई की भूमिका में आने का आग्रह किया है।इसके पूर्व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के नीतीश सरकार के वर्तमान इमेज तथा प्रदेश की जनता की नाराजगी का संदेश भेज चुके हैं।सांसद चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बिहार में भाजपा को बड़े भाई की भूमिका में आने के लिए कहा है।दरअसल चिराग चाहते हैं कि आसन्न विधानसभा चुनाव में प्रदेश एनडीए की अगुवाई भाजपा के द्वारा की जाए।प्रदेश में कोरोना काल तथा लॉक डाउन के बाद से ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा प्रदेश के नीतीश सरकार पर रह-रह कर जुबानी हमला किया जाता रहा है।चिराग कहते हैं कि वह किसी की निंदा नहीं कर रहे हैं।लेकिन अगर नीतीश सरकार कहीं गलत रहेगी।तो वह गलत को गलत जरूर कहेंगे। हालांकि अभी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच संपन्न बैठक के उपरांत ऐसा महसूस हो रहा था कि अब चिराग पासवान आसन्न विधानसभा चुनाव तक एनडीए के द्वारा बनाए गए नीतियों का अनुसरण करेंगे।मगर आज पुनः भाजपा को बड़े भाई की भूमिका में आने के लिए कहकर चिराग पासवान ने एक तरह से जदयू को शॉक दे दिया है।एक तरफ भाजपा के और से गृह मंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोनों यह स्वीकार कर चुके हैं कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।मगर इसके बावजूद चिराग पासवान के द्वारा आज मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा एनडीए की अगुवाई करने वाली बात ने जदयू की चिंताएं बढ़ा दी है।चिराग के समर्थक इसे चिराग का ‘मास्टरस्ट्रोक’ बता रहे हैं।

You may have missed