September 15, 2026

राजद के उम्मीदवार कंफ्यूज ना हों, सभी उम्मीदवारों की सूची फर्जी है, राजद प्रवक्ता ने किया क्लियर

पटना।राजद के संभावित प्रत्याशियों को बहुत कंफ्यूज रहने की आवश्यकता नहीं है।राजद ने क्लियर कर दिया है कि सोशल मीडिया तथा अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे राजद की सूची पूरी तरह से फर्जी है। राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान देते हुए कहा है कि अभी तक सीटों के शेयरिंग की बातचीत चल रही है।ऐसे में किसी भी सीट के टिकट कंफर्म होने की बात करना संभव नहीं है।राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के हवाले से कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद की ओर से अभी किसी भी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किया गया है।अभी महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता चल रही है।सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के बाद ही उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप तथा सोशल मीडिया पर राजद की सूची बता कर जिस तरह से फर्जी लिस्ट वायरल किया जा रहा है,वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजद उम्मीदवारों की फर्जी सूची को किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म पर देखकर किसी उम्मीदवार को बेचैन नहीं होना है।यह सब सूचियां फर्जी है तथा शरारती तत्वों के द्वारा वायरल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर राजद के 62 उम्मीदवारों की सूची वायरल हो रही है।जिसका पार्टी के द्वारा पूरी तरह से खंडन किया गया है। इतना ही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट में भी राजद के कंफर्म टिकट की बात कही गई है।जिसे राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन के द्वारा नकारा गया है।

You may have missed