राजद से वरिष्ठ नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया इस्तीफा,लालू के मनाने से भी नहीं मानें,कई दिनों से लग रही थी अटकलें
पटना।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सभी दावों के विपरीत राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने अंततः राजद से त्यागपत्र दे दिया।दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती इलाज रघुवंश प्रसाद सिंह ने अस्पताल से ही अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है।चुनाव के ठीक पहले राजद के इतने बड़े कद्दावर नेता के द्वारा इस्तीफा देना पार्टी के सेहत के लिए ठीक नहीं बताई जा रही है।अपना इस्तीफा देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ प्रसाद सिंह ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित हस्तलिखित पत्र में कहा है कि 32 वर्षों से आपके पीछे खड़ा हूं,लेकिन अब और नहीं रहा जाता।

उल्लेखनीय है की राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को तबीयत खराब हो जाने की वजह से कल नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना संक्रमण हुआ था।कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें कोरोना से निजात मिला था।रघुवंश प्रसाद सिंह ने फिलहाल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिल्ली में रह रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस में दिक्कत हो रही थी।जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की सलाह में आईसीयू में भर्ती किया गया है।फिलहाल उनकी तबीयत स्टेबल बताया जा रहा है।रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी एम्स में भर्ती हुए थे तथा इलाज चलने के बाद वह ठीक हो गए थे। उल्लेखनीय है कि राजद में पूर्व सांसद रामा सिंह के एंट्री को लेकर ड़ा रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज चल रहे थें।


