February 21, 2026

राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी इमारत गिरी,तीन बच्चे बुरी तरह से घायल,मची अफरा-तफरी

पटना।प्रदेश की राजधानी पटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पुरानी इमारत के गिर जाने से 3 बच्चे बुरी तरह से मलबे में दबकर घायल हो गए हैं। घायल बच्चे उस बिल्डिंग के नीचे खेल रहे थे।अचानक से बिल्डिंग गिर गयी,जिससे नीचे खेल रहे तीन बच्चे मलबों के नीचे दब गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया था कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्बर्ट एक्का बिल्डिंग का एक हिस्सा आज अचानक गिर गया।बिल्डिंग बेहद पुरानी बताई जाती है।पहले से ही जर्जर हालत में पहुंच चुके इस बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया।जिससे बिल्डिंग के नीचे खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।यह बिल्डिंग भाजपा कार्यालय के ठीक पीछे अवस्थित है।घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में बेली रोड में बन रहे लोहिया पथ चक्र के पास इसी प्रकार एक बड़ी दुर्घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई था।उस घटना के बाद विपक्ष ने राज्य के नीतीश सरकार को निशाने पर लिया था।

You may have missed