September 1, 2026

PATNA : होनहार छात्र-छात्राओं को कुमुदिनी प्रतिभा सम्मान से किया गया सम्मानित

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए “कुमुदिनी प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन डिजिटल माध्यम से अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी स्थित कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। मौके पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी, सचिव सरस्वती देवी, ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय की प्राचार्य अंकिता कुमारी, मुख्य कार्यक्रम संयोजक अंकुर कुमारआदि मौजूद रहे।
ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी ने बताया कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष अपने फाउंडर स्व. रामयतन सिंह के स्मृति में उन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को कुमुदिनी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित करता है, जो सुविधा या साधन में कमी होने के बावजूद भी अपने माध्यमिक वार्षिक परीक्षा (दसवीं) तथा उच्चतर माध्यमिक वार्षिक परीक्षा (बारहवीं) में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इस प्रतिभा सम्मान में अंक को माध्यम न बना के उन सभी को सम्मानित करने के लिए चुना जाता है जो अपने पारिवारिक स्थिति विशेषत: आर्थिक स्थिति से जूझते हुए अपने पढाई को आगे बढ़ाते हैं और कामयाब होते हैं।
इस अवसर पर रेनबो होम्स पटना के 13 विद्यार्थियों, आदर्श विद्या मंदिर मधुबनी के 45, रणधीर वर्मा विद्यालय, मुजफ्फरपुर के 15, हल्द्वानी रूरल के 6 तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग की 20 छात्राओं को चयनित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव सरस्वती देवी ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया।

You may have missed