September 15, 2026

बैठक में सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर

फतुहा। जेठुली व मोजीपुर पंचायत में गुरुवार को भाजपा की बूथ स्तरीय शक्ति केन्द्र की बैठकआयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह ने सभी सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही शक्ति केंद्र को कार्यकर्ताओं के द्वारा उर्जावान बनाने का टिप्स भी दिया। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव ने भी बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि कार्यकर्ता किसानी योजनाओं का भी किसानों के बीच चर्चा करें ताकि किसानों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी हो सके। इस मौके पर पारसनाथ यादव, अरविंद यादव, विनोद शर्मा, इन्द्रसेनजीत सिंह, लाजवंती देवी, लड्डू राय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed