पटना के नौबतपुर में युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार,इलाके में तनाव का माहौल

पटना।राजधानी पटना में अपराधियों के द्वारा नित्य दिन अंजाम दिए जा रहा संगीन वारदातों के बाद प्रशासन के दावों पर संशय होने लगा है।पटना के नौबतपुर इलाके में अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से आसपास के इलाकों में भी तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है।पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नौबतपुर थाना क्षेत्र के हेमचंक गांव में आपसी दुश्मनी के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई।इतना ही नहीं इस दौरान उसी युवक को बचाने के लिए आगे आए उसके पिता पर भी चाकू से हमला किया गया।इस घटना में मृतक का नाम सरोज कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार सरोज कुमार का अपने पट्टीदारो से विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने सरोज कुमार को चाकू मार दिया।घायल सरोज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

You may have missed