January 26, 2026

औरंगाबाद में बड़ी वारदात-इंडियन बैंक से करीब 70 लाख रुपए की लूट,पुलिस जुटी जांच में

पटना।प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बावजूद अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।संगीन अपराधों को नित्य दिन अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।आज प्रदेश के औरंगाबाद जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से करीब 70 लाख रुपए की लूट लिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह हथियारों से लैस अपराधियों ने औरंगाबाद के जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक की शाखा में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तकरीबन आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक का ब्रांच में डाका डाला।बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर स्टाफ को अपने कब्जे में ले लिया तथा करीब 70 लाख रुपए लूट लिए। हालांकि बैंक से कितने रकम की लूट हुई है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला आरक्षी अधीक्षक समेत कई पुलिस अधिकारी जिनोरिया स्थित बैंक पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा। लूट की इस बड़ी वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।उल्लेखनीय है की प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की अवधि में भी अपराधिक घटनाओं में बदस्तूर इजाफा हो रहा है।

You may have missed