December 8, 2025

VIDEO VIRAL : रामविलास पासवान व चिराग पासवान को एके 47 से भून देने की धमकी, आरोपित भूमिगत

शेखपुरा। बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान तथा उनके बेटे व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एके 47 से भून डालने की धमकी देकर सियासी गलियारे में सनसनी फैला दिया है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सिलसिले में लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच आरोपित भूमिगत हो गया है।


एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो शेखपुरा नगर परिषद वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का बताया जा रहा है। इसमें वार्ड पार्षद द्वारा केंद्रीय मंत्री और उनके पुत्र को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई है। साथ ही एके 47 से भून देने की बात कही गई है। वार्ड पार्षद कह रहा है कि हर आदमी को राशन कार्ड देना रामविलास पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उन्हें एके 47 से उड़ा देगा, साथ ही चिराग पासवान को भी उड़ा देगा।
वायरल वीडियो पर लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि केंद्रीय रामविलास पासवान तथा उनके बेटे व पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग बेहद आपत्तिजनक है। वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है। वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है। उसकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का है। जो एके 47 गायब हुआ था, उस मामले में भी संजय यादव की संलिप्तता हो सकती है। इमाम गजाली ने घटना की एफआइआर दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है।

You may have missed