October 14, 2026

BIHAR : 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी हटाए गए, जानिए वजह

पटना। बिहार में कोरोना का ग्राफ लगातार जारी है। इस बीच नीतीश सरकार ने अहम फैसला लेते हुए सुरक्षा में तैनात 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को हटा दिया है। 55 साल से अधिक उम्र के जवान अब सुरक्षा में तैनात नहीं होंगे। उन्हें दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बताते चलें इस महीने बिहार में कोरोना के 33 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कई जिलों में पुलिस लाइन में कोरोना फैल चुका है। राजधानी पटना में बीएमपी के कई जवान कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इस दौरान देख गया है कि 50-55 साल से अधिक उम्र के लोग कोरोना की चपेट में जल्द आ जा रहे हैं। इसे देखते हुए बिहार सरकार ने 55 साल से अधिक उम्र के जवानों को सुरक्षा से हटाने का निर्णय लिया है।

You may have missed