January 26, 2026

नीरज काव्य शिखर सम्मान-2020 से सम्मानित होगी कवयित्री राधा शैलेन्द्र

भागलपुर। विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा संचालित महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में आयोजित होनेवाले नीरज स्मृति उत्तराखंड काव्य महोत्सव में भागलपुर की कवयित्री राधा शैलेन्द्र का चयन शीर्ष सम्मान नीरज काव्य शिखर सम्मान 2020 के लिए किया गया है। ये सम्मान राधा शैलेन्द्र को नैनीताल में दिया जायेगा।
गौरतलब हो कि भागलपुर की इस बहुचर्चित कवयित्री इससे पहले भी कई सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। उनकी किताब भीड़ के चेहरे न सिर्फ राष्ट्रपति पुस्तकालय में रखी जा चुकी है, बल्कि उन्हें इसके लिए “शताब्दी सम्मान, डॉक्टर अम्बेडकर अवार्ड, वीरांगना सावित्री बाई फूले फेलोशिप अवार्ड, सुमन चतुर्वेदी राष्ट्रीय सम्मान, श्रेस्ठ साहित्य सम्मान, अंगभूषण सम्मान, कवयित्री श्री सम्मान, महादेवी वर्मा राष्ट्रीय शिखर साहित्य सम्मान, साहित्य भारती सम्मान, अमृता प्रीतम कवयित्री सम्मान, भगवान बुद्ध नेशनल अवार्ड आदि कई सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल एक्ससीलेंस अवार्ड, स्टार मिलेनियम अवार्ड, बैतूल में भी सम्मानित किया जा चुका है।

You may have missed