ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं सीएम नीतीश, स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाली से नाराज लोगों ने चलाया #coronakumar अभियान

पटना। बिहार में कोरोना महा आपदा के काल में स्वास्थ्य सेवा के बदहाली के कारण ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #corona kumar।प्रदेश के सीएम का पूरा नाम नीतीश कुमार है। लेकिन आजकल लोग उन्हें #CoronaKumar के नाम से पुकारने लगे हैं।राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता में इतना गुस्सा है कि लोगों ने अपने मुख्यमंत्री का नाम ही कोरोना रख दिया है। ट्विटर पर #CoronaKumar आज की टॉप ट्रेंडिंग में है।इस हैशटैग के साथ अभी तक 14 हजार से अधिक ट्वीट किए गए हैं।बिहार की बदहाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर लोग लगातार #CoronaKumar के साथ ट्वीट कर रहे हैं।इसी हैशटैग में एक वीडियो है जिसे पटना के पाटलिपुत्र होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया है कि इस होटल को कोरोना टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है। सेंटर पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि प्रतिदन केवल 50 सैंपल ही लिए जा सकते हैं,जबकि टेस्टिंग के लिए लोगों की लंबी कतार लगी है।कई लोगों का आरोप है कि पटना एम्स में बेड खाली है।लेकिन मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। किसी का इलाज नहीं हो रहा है।लोगों का कहना है कि डॉक्टर लोग मोबाइल में व्यस्त नहीं हैं। उन्हें मरीजों का इलाज करने के लिए समय नहीं है।उल्लेखनीय है कि कोरोना महाआपदा के संक्रमण काल के आरंभ से ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना के खिलाफ सरकारी अभियान तथा इंतजामात की जिम्मेदारी अपने हाथों ले रखी है।लिहाजा आज जब करोना संक्रमण के भय से पूरा प्रदेश कांप रहा है तो ऐसे में सीएम नीतीश ट्रोल किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि बिहार में कोरोना आपदा को लेकर हालात बदतर होते जा रहे हैं।हालांकि सरकार द्वारा राहत की घोषणा की जाती रही है,मगर सरकारी घोषणा तथा वास्तविकता में अंतर साफ प्रतीत होता है।

You may have missed