August 14, 2026

भागलपुर में विवाहिता की हत्या, फंदे से लटका मिला शव, ससुरालियों पर लगे आरोप

गौतम सुमन गर्जना


भागलपुर। हवीबपुर इलाके के सालेपुर तकीचक में शुक्रवार की देर रात कामिनी देवी का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। इस संबंध में मृतका की मां माया देवी ने मृतिका के पति गोपाल मंडल, सास सुशीला देवी, गोतनी आरती देवी और भैंसूर गोविंद मंडल के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए हबीबपुर थाने में केस दर्ज कराया है। उनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि हत्या के बाद बेटी के शव को फंदे से एक साजिश के तहत लटकाकर उसे खुदकुशी का रूप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन व जांच शुरू कर दी है। मृतिका एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी और उनके पति पलंबर हैं।

2011 में मृतिका कामनी की हुई थी शादी

मृतका का मायका सन्हौला इलाके के महेशपुर, सखुआ है। घटना की जानकारी पति ने अपनी सास को दिया था। कामिनी के मौसेरे भाई अमित ने बताया कि बहन की शादी 2011 में हुई थी। उन्हें एक बेटा पीयूष छह साल का और पुष्कर पांच साल का है। वह तीन बहनें हैं। मां के मुताबिक दामाद पर गंभीर आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि बेटी और दामाद के बीच लगातार अनबन होती रहती थी। 2016 में इसे लेकर बेटी ने केस भी हबीबपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसके पूर्व पंचायत भी गांव में हुई थी,लेकिन बात नहीं बनी थी। तभी से ससुराल वाले अक्सर शोषण किया करते थे।

You may have missed