August 18, 2026

विनीता रंजन झा के पार्थिव शव पर कांग्रेस नेताओं ने किया माल्यार्पण

पटना। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विनीता रंजन झा का पार्थिव शव सोमवार सुबह साढे आठ बजे सदाकत आश्रम आया। सदाकत आश्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने अश्रूपूरित नेत्रों से स्व. विनीता झा के शव पर माल्यार्पण किया। सर्वप्रथम कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने उनके पार्थिव शव पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी। उसके बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, नागेन्द्र कुमार विकल, अरविन्द लाल रजक, प्रतिमा कुमारी दास, रीता सिंह, अनोखा देवी, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्र, सुधा मिश्रा, मृगेन्द्र कुमार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके पार्थिव शव पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी। बांस घाट पर उनके पुत्र विशाल रंजन ने मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया।

You may have missed