BIHAR : बूथों पर घूम-घूमकर प्रधानमंत्री के पत्रक को वितरित कर रहे भाजपा कार्यकर्ता
भागलपुर। भाजपा नेता कन्हैया झा की अगुवाई में युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र कुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष लखन लाल पासवान, लाला साह, सोनी साह, दिलीप पासवान, मुन्ना पोद्दार आदि ने नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी द्वारा लिखित पत्र का वितरण सोमवार को अकबर नगर क्षेत्र में किया और नरेंद्र मोदी सरकार का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जनसंपर्क कर इनलोगों ने उनके परिवार के मोबाइल नंबर को भी एकत्रित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे सुल्तानगंज विधानसभा में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता घूम-घूम कर केंद्र में 6 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर यह अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।
इधर,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में जनता कर्फ्यू के बाद से ही लॉक डाउन के आरंभिक दौर से अनलॉक वन में भी लगातार सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में राहत पैकेज का वितरण कराते हुए पवन मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के हर एक जरूरतमंद के बीच पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों के फोन कॉल आने पर मोबाइल वैन के जरिए हमारे कार्यकर्ता लोगों के घर तक पहुंच कर राशन दे रहे हैं। इसी कड़ी में राहत पैकेज का वितरण क्षेत्र में लगातार 74 वें दिन भी सोमवार को किया गया।जिसमें जरूरतमंद और दिव्यांगों तक राहत पहुंचाया गया।


