February 24, 2026

लालू प्रसाद के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने श्रीमती राबड़ी आवास पहुंचे वृषिण पटेल

अमृतवर्षा/पटनाः हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने महागठबंधन के बड़े नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने पर अपनी गहरी चिंता जाहिर की।पटेल ने लालू प्रसाद का कुशल क्षेम लेने उनके सरकारी आवास पटना में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां ली। वह लगभग आधे घंटे तक उनके आवास पर रहे। पटेल ने अपने संदेश में कहा कि लालू प्रसाद जी डॉक्टरी इलाज करा कर शीघ्र स्वस्थ होने के साथ घर आए यही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने अपनी और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी।

You may have missed