December 7, 2025

लॉकडाउन में मरे प्रवासी मजदूरों की सूची उपलब्ध नहीं करा रही बिहार सरकार : कांग्रेस

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस बिहार सरकार के द्वारा मृतक प्रवासी श्रमिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराने पर सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि दो बार पत्र लिखने बावजूद बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव द्वारा कोरोना काल में जिन प्रवासी मजदूरों की बिहार वापस आने के क्रम में विभिन्न दुर्घटनाओं या भूख से मृत्यु हुई, उनकी सूची उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्र की प्रति मुख्यमंत्री तथा बिहार के मुख्य सचिव को भी प्रेषित की गई थी, पर जवाब अभी तक अप्राप्त है। इधर प्रवासी श्रमिकों के सड़कों पर हुए मौत के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रखंड कमेटियों ने राज्य भर के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आज संकेतिक धरना का आयोजन किया। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने दी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के मौत के मुद्दे पर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस के द्वारा प्रवासी श्रमिकों के मौत के मामले में राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। पार्टी की प्रदेश कमेटी इससे जुड़ी रूपरेखा तैयार कर रही है।

You may have missed