बिहार में अमित शाह की वर्चुअल रैली रविवार को, 72 हजार बूथों पर इंतजाम

CENTRAL DESK : विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के कारण किसी बड़ी राजनीतिक सभा के आयोजन पर रोक लगा है। इस बीच भाजपा के वर्चुअल रैली को बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह 7 जून (रविवार) को बिहार में वर्चुअल रैली करेंगे। भाजपा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रयास में जुटी हुई है। हालांकि, यह रैली भाजपा के एक महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन हो रहा है। संभावना है कि शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ध्यान केंद्रित रखेंगे। बिहार में भाजपा के घटक दल जदयू और लोजपा के साथ गठबंधन है।
बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा है कि पार्टी ने शाह के भाषण को सुनने के वास्ते अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए 72,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर इंतजाम किया है। इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि अभी भी लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, इसीलिए हमने डिजिटल माध्यम का इस्तमाल करने का निर्णय लिया। वैसे 1 रैली में 40-50 लाख रुपये खर्च होते हैं, इसमें 1 लाख रुपये भी नहीं लगेंगे। बिहार में 12 करोड़ जनसंख्या है और 9 करोड़ मोबाइल फोन हैं।

About Post Author

You may have missed