December 7, 2025

निसर्ग का इफेक्ट : पटना समेत अधिकांश जिलों में हुई बारिश, 8 जून के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

पटना। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान निसर्ग का साइड इफेक्ट बिहार पर भी दिखा। इस कारण राजधानी समेत पूरे प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कम दबाव के कारण शुक्रवार को राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजय कुमार के अनुसार तूफान से देश के मैदानी भागों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बारिश हो रही है। बिहार के अलावा झारखंड में भी बादल छाए हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार की बारिश के बाद तूफान का प्रभाव खत्म हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आठ जून के बाद एक बार फिर सूबे के मौसम में बदलाव आएगा। बंगाल की खाड़ी में फिर एक चक्रवात बन रहा है।

You may have missed