January 26, 2026

सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को भेजी मैसेज, की यह मांग

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निदेश पर गुरूवार 11.30 बजे सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के माध्यम से सरकार से मांग की कि वैसे गरीब मजदूर जो आयकर दायरे से बाहर हैं, उनके खाते में तुरंत दस हजार रुपए की राशि जमा करे।
डॉ. झा ने कहा कि कोरोना से प्रभावित मजदूरों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को कई बार इस संबंध में पत्र लिख सुझाव दिये। लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे बार-बार टाल दिया। डॉ. झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में लायी गयी मनरेगा एक्ट की प्रधानमंत्री ने खिल्ली उड़ायी थी, आज वही मनरेगा एक्ट से ग्रामीण मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। डॉ. झा ने कहा कि सभी संभव राहत पहुंचाने में कांग्रेस पार्टी मनोयोग से लगी हुई है। वहीं केन्द्र सरकार उनकी कोई मदद करने के बदले, उनकी दुर्दशा की अनदेखी कर रही है।
मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि राज्य के लाखों कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया द्वारा इस तरह के मैसेज केन्द्र सरकार को भेजी है। कांग्रेस पदाधिकारी ब्रजेश पांडेय, सुबोध कुमार, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, आनंद माधव, नागेन्द्र कुमार विकल, सत्येन्द्र कुमार सिंह ने भी सोशल मीडिया से केन्द्र सरकार को संदेश भेजा है।

You may have missed