December 8, 2025

महाजंगलराज के दौर से कराह रहा है पूरा प्रदेश,अराजकता चरमोत्कर्ष पर है-जाप(लो)

पटना। प्रदेश के बदतर व्यवस्था पर जन अधिकार पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने सरकार पर कङा प्रहार किया है।रजनीश तिवारी ने बताया कि जहाँ सम्पूर्ण विश्व महामारी से जुझ रहा है वही बिहार प्रदेश हत्या, लूट, बलात्कार और कुव्यवस्था से कराह रहा है। प्रतिदिन किसानों, मजदूरों, छात्रों एवं व्यवसायी वर्ग की बलि चढ रही है और सुशासन के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने वाली सरकार मुकदर्शक बनकर इन अपराधों का तमाशा देख रही है।बिहार में नरसंहारों का दौर एक बार फिर जारी है। गोली चल जाना तो मानो दिवाली के पटाखों चलने जैसी आम बात हो गई है। आये दिन हत्या, बलात्कार और लुट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। अपराधियों के अंदर से प्रशासन और पुलिस का भय समाप्त है। सिंदुआरी और गोपालगंज जैसे नरसंहार सरकार द्वारा संरक्षण प्राप्त अपराधियों की ही करतूत है। बिहार महाजंगलराज के दौर से गुजर रहा है।श्री तिवारी ने बताया कि सता के मद में चूर नितीश कुमार सिर्फ तमाशबीन बन कर रह गये हैं। राज्य की विधि व्यवस्था भगवान भरोसे है आम आदमी दहशत के साये में जीने को मजबूर है। आये दिन हो रहे अपराधो में सताधारी नेताओं की संलिप्तता सामने आना इस बात का संकेत है कि बिहार अब महाजंगलराज के दौर से गुजर रहा है अतः नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री नितिश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

You may have missed