November 16, 2025

देश के 50 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए सीएम नीतीश

PTI4_24_2017_000164A

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के 50 प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं। उन्हें उनके सात निश्चय व अन्य कामों का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 99.6 फीसद मत मिले है। पीएम मोदी अपनी लोकप्रियता और काम को लेकर सबसे ज्यादा पसंद किए गए। जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने काम को लेकर पसंद किए गए।
बता दें फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे-2020 में देश के 50 प्रभावशाली लोगों की यह सूची बनाने के लिए 12 हजार बुद्धजीवियों की राय ली गई। इसके लिए छवि, व्यक्तित्व, विकास के काम और लोगों की भलाई के लिए उठाए गए कदम मानक बनाए गए। सूची में शामिल करने के लिए राजनीति, नौकरशाही, फिल्म, व्यापार, पत्रकारिता और अध्यात्म के क्षेत्रों से लोगों को चुना गया।
सूची में पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जबकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे स्थान पर हैं। सूची में नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राहुल गांधी, बाबा रामदेव व अभिनेता अक्षय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। सर्वे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सर्वाधिक 50 प्रभावशाली लोगों में 16वें स्थान पर रखे गए हैं। वहीं देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 10वें, झारखंड के मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन 12वें तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 13वें स्थान पर रखे गए हैं।

You may have missed