घर में रखा कीटनाशक दवा को तीन भाई-बहनों ने पी ली, एक की मौत, दो अस्पताल में,पुलिस छानबीन में जुटी
पटना/फुलवारीशरीफ।गौरीचक थाना के मुसांढी गांव में बीते शनिवार की देर शाम खेल खेल में घर में रखे कीटनाशक दवा को तीन भाई बहनों ने मिलकर पीली।दवा पीने के बाद तीनों की तबियत बिगड़ने लगी जिसे घर में मौजूद उसकी मां ने देख इसकी सूचना अपने पति को दी।पति समेत गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच तीनों को टांगकर पास स्थित एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गयी।वही उसकी एक बहन व एक छोटे भाई का उपचार चल रहा था।बताया जाता है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।उधर मृत किशोरी के शव को बरामद कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिये पटना भेज दिया जानकारी के अनुसार मसांढ़ी गांव के चंदु साव की पहली पत्नी मंजू देवी की पूर्व में मौत हो गयी है।चंदु की पहली पत्नी से तीन पुत्री प्रीती कुमारी(16), रीमा कुमारी(12) एवं सुलेखा कुमारी(10) संतान भी है।वही चंदु साव की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली।बताया जाता है कि उसकी दूसरी पत्नी से भी रानी कुमारी (08), व एक पुत्र संगीत कुमार (06) है।बताया जाता है कि बीते शनिवार की देर शाम चंदु साव की पत्नी घर के कामों में ब्यस्त थी।वही उसके अपने व सौतेले बच्चे बाहर खेलते हुये घर में आ गये।बताया जाता है कि इस दौरान उसकी अपनी पुत्री रानी व पुत्र संजीत एवं सौतेली पुत्री रीमा खेल खेल में घर में रखे कीटनाशक दवा की शीशी को लेकर बारी बारी से पीकर पूरा शीशी खाली कर दिया।उस वक्त उसके पिता अपने किराना दुकान पर थे।इधर शीशी से दवा पीते उसकी बहन प्रीती ने देख लिया और इसकी जानकारी मां व पिता को दी।इसबीच कुछ ही देर में तीनों की तबियत बिगडने लगी।इधर थानाध्यक्ष नागमणि पासवान ने बताया कि पुलिस जांच में अभी तक कीटनाशक दवा पीने की बात सामने आयी है।पुलिस कीटनाशक दवा की खाली शीशी को जप्त कर लिया है।उन्होने बताया कि रीमा की मौत हो गयी है।वही रानी व संजीत उपचार के बाद स्वास्थ हो गये है।पुलिस जांच में जुटी है।


