February 12, 2026

राजद ने सुशील मोदी और नीरज कुमार पर किया तगड़ा अटैक, जानिए क्या कहा

पटना। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और सूचना जनसम्पर्क मंत्री नीरज कुमार अपने-अपने कारणों से कुंठा के शिकार बन चुके हैं। राज्य सरकार के दोनों मंत्रियों द्वारा राजद और लालू प्रसाद के संबंध में इनके द्वारा दिया गया बयान और ट्वीट उनके कुंठित मानसिकता का हीं परिणाम है।
राजद नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री रहने के बावजूद मोदी जी को सरकार के स्तर पर अथवा पार्टी के स्तर पर कोई अहमियत नहीं दिये जाने की वजह से वे मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं, इसीलिए मीडिया में बने रहने के लिए कभी राज्य सरकार के प्रवक्ता के रूप में तो कभी केन्द्र सरकार के प्रवक्ता के रूप में उन्हीं बातों को दुहराते हैं, जिसे विभागीय पदाधिकारी पहले बता चुके होते हैं। दल के अंदर भी इनकी यही स्थिति हो गई है। कोई इनके बातों का नोटिस हीं नहीं लेता। पिछले दो दिनों से ये चुनाव आयोग के प्रवक्ता के रूप में बोलने लगे हैं।
राजद नेता ने कहा कि लग रहा है कि मोदी जी का स्मरण शक्ति भी काफी कमजोर हो गया है। वे भूल रहे हैं कि आधार कार्ड बनाने का प्रस्ताव यूपीए सरकार के समय आया था, जिसका उनकी पार्टी भाजपा ने विरोध किया था। इसी प्रकार यूपीए सरकार द्वारा लागू जिस मनरेगा को भाजपा ने फालतू बताया था, उसी से आज सरकार की लाज भी बची हुई है।
वहीं श्री गगन कहा कि विधान परिषद में सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने की वजह से नीरज कुमार को मंत्री पद पर संकट दिखाई पड़ रहा है। इसलिए अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए राज्य में मची तबाही को विकास बताना उनकी मजबूरी है। वे उस सरकार के मंत्री हैं, जो कागजी कार्रवाई और जुबानी खर्च से हीं गरीबों का पेट भर रही है।

You may have missed