February 12, 2026

कोरोना ने उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी में दिया दस्तक, आंकड़ा हुआ 585

पटना। लॉक डाउन-3 के दौरान बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से फिर बढ़ी है। शनिवार को अब तक 5 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 585 हो गई है। अब कोरोना ने उत्तर बिहार की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नया जिला मुजफ्फरपुर में दस्तक दे दी है, जिससे हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर के मुसहरी में एक साथ तीन पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र 14, 31, 22 है। वहीं बिहार में अब तक 300 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने तीसरे मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि अभी मुजफ्फरपुर के मुसहरी में एक साथ तीन पुरूष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले अरवल के चामंडी और सिदरामपुर से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या 582 हो गई थी। बता दें बिहार में कोरोना वायरस से 5 की मौत हो चुकी है। वहीं बिहार के 38 में से 36 जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

You may have missed