September 19, 2026

दानापुर से अलग-अलग बस से फतुहा पहुंचे कोटा के बारह छात्र व छात्राएं

फतुहा। मंगलवार को कोटा से ट्रेन द्वारा दानापुर पहुंचे छात्र व छात्राओं को बस से फतुहा पहुंचाया गया। दो अलग-अलग बस से शाम तक कुल 12 छात्र फतुहा पहुंचे। बस से उतरे सभी बारह छात्र को फतुहा थाने में कागजी प्रकिया पूरी करनी पड़ी। इसके बाद सभी छात्र व छात्राओं को उनके अभिभावक के साथ होम क्वारंटाइन के लिए उनके घर भेज दिया गया। ज्यादातर छात्र स्टेशन रोड, रायपुरा तथा दरियापुर के थे। कोटा में ये लोग मेडिकल की तैयारी कर रहे थे। प्रशासन द्वारा बताया गया कि सभी छात्रों को दानापुर में ही जांच कर ली गई है। सभी छात्र अपने घर में क्वारंटाइन में रहेंगे। छात्रों की माने तो रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

You may have missed