लॉक डाउन के बीच फतुहा में धड़ल्ले से जारी है आटो का परिचालन

फतुहा। बिहार सरकार ने पटना जिले को रेड जोन की श्रेणी में रखा है। सरकार बार-बार लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सतर्क कर रही है। लेकिन दूसरी तरफ चालक अपने आटो के परिचालन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार को फतुहा चौराहे पर कई चालक अपने आॅटो को खड़ी कर सवारी बैठाते देखे गए तो कई आटो चालक सवारी का इंतजार करते देखे गए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ चौराहे पर ही आटो का परिचालन हो रहा है बल्कि फतुहा-बख्तियारपुर रोड में तो धड़ल्ले से आटो चालक दिन में भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आटो का परिचालन धड़ल्ले से जारी है। वह भी बिना मास्क के चालक आटो का परिचालन कर रहे हैं। जब आटो चालकों से पूछा गया कि लॉक डाउन में पुलिस से डर नहीं लगती तो चालकों का कहना था कि लॉक डाउन की लंबी अवधि हो गई है, रोजी-रोटी का सवाल है। वहीं पुलिस ने बताया कि आटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। कई आटो को जब्त किया गया है।

You may have missed