December 18, 2025

बिहारी श्रमिकों-छात्रों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की अपील,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों- छात्रों को वापस प्रदेश में भेजने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की अपील की है।उन्होंने पत्र के माध्यम से सर्वप्रथम तेलंगाना से झारखंड के निवासियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समन्वय स्थापित करके अन्य राज्यों में फंसे बिहार प्रदेश के श्रमिकों तथा विद्यार्थियों को सकुशल बिहार तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की जाए।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के द्वारा अपने राज्यों से बाहर फंसे निवासियों को अपने राज्यों तक पहुंचने के लिए लॉक डाउन में विशेष छूट का प्रावधान दिया गया है।जिसके तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहल से ने तेलंगाना से झारखंड भेजने के लिए विशेष ट्रेन चलवा दी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन केंद्रीय रेल मंत्री बिहार वासियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का अपील किया है।

You may have missed