बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 422, पटना में मिले 2 और मरीज
पटना (संतोष कुमार)। बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 422 हो गया है। गुरूवार को बिहार में फिर कोरोना की पहली जांच रिपोर्ट में जहां चार नए मरीज मिले, वहीं दूसरी जांच रिपोर्ट में दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि अभी आए तीसरे जांच रिपोर्ट में 13 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें पटना के मीठापुर (32) और फाइनांस कॉलोनी (45) से 2, सासाराम के नोखा, उसरी, बिठावन, हराखमल डेहरी, प्रमेश्वरपुर, बभनुल, सासाराम से 9, छपरा के नजीबा व सोनपुर से 2 व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह बिहार में अब तक कुल 19 नए मरीज मिले हैं और अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 422 हो गई है।
इसके एक दिन पहले बुधवार को कोरोना के 37 नये मामले सामने आए और कोरोना पॉजिटिव की संख्या 403 हो गयी थी। लेकिन गुरुवार को बिहार में अब तक कुल 19 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 422 हो चुकी है। बता दें बिहार की राजधानी पटना समेत 13 जिले रेड जोन में शामिल हैं। पटना में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 44 हो गई है।


