February 12, 2026

खबरें फतुहा की : छात्राओं ने बनाया मास्क-सेनेटाइजर, राशन बांटने की होड़

छात्राओं ने घर में बनाया मास्क व सेनेटाइजर
फतुहा। कोरोना संक्रमण को लेकर लगे देशव्यापी लॉकडाउन में छात्राएं घर में रहकर घरेलू उत्पाद के तहत मास्क व सेनेटाइजर बना रही हैं। इस कार्य में खासकर सिन्हा शिल्पी केन्द्र की मधु सिन्हा के नेतृत्व में विशेष रुचि ले रही है। गुरुवार को भी छात्राओं ने मास्क व सेनेटाइजर को बनाकर गांव-टोले में वितरण के लिए मधु सिन्हा को सौंप दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह भी मौजूद थे।

राशन बांटने की लगी होड़
फतुहा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से वार्ड नंबर 27 में असहाय व विधवा महिलाओं के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा के वरुण सिंह, विक्की सिंह व वार्ड पार्षद केशर प्रसाद मौजूद थे। वहीं लोजपा नेता सतेंद्र सिंह की ओर से रंजीत यादव ने फतुहा के ग्रामीण इलाके में राशन का वितरण किया। जदयू के डॉ. निहोरा यादव ने भी जल्ला के कई गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया।

You may have missed