February 17, 2026

मोकामा में युवक का शव बरामद, अवैध संबंध के कारण हत्या की आशंका

पटना। लॉक डाउन के बीच पटना जिला के मोकामा टाल क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। अवैध संबंध के कारण युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। युवक की पहचान रामकृपाल यादव के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रामकृपाल की पत्नी का पैजुना गांव के एक युवक से अवैध संबंध था। रामकृपाल ने जब इसका विरोध किया तब पत्नी घर छोड़कर भाग गई। आशंका है कि उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से युवक की पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

You may have missed