February 12, 2026

खबरें फतुहा की : दुकानों के बंद होने का समय बदला, शिक्षिका हुई सम्मानित, दो गिरफ्तार

फतुहा में दुकानों के बंद होने का समय बदला
फतुहा। स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने के लिए दुकानों के खुलने व बंद करने के समय में बदलाव किया है। नई समय सारिणी के अनुसार अब सब्जी दुकान सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक ही खुलेगी तथा किराना व कृषि से संबंधित दुकानें अब शाम के चार बजे तक ही खुली रहेंगी। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार इस समय सारिणी को नहीं मानने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि लॉकडाउन फेज टू में किराना दुकानों के साथ-साथ गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खुल जाया करती थाी। पुलिस ने लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा भी कराई।

ग्रीन आइडल अवार्ड से शिक्षिका हुई सम्मानित
फतुहा। फतुहा हाईस्कूल की शिक्षिका स्मृति कुमकुम को ग्रीन आइडल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पटना में एक कार्यक्रम के दौरान संयोजक धनंजय मणि त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर दिया। हाईस्कूल के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह के साथ-साथ सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार
फतुहा। पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रवीणचक गांव से एक दलित महिला से छेड़खानी के आरोपी व लूटपाट व डकैती के आरोपी संतवत कुमार शामिल हैं।

You may have missed