लोजपा ने सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष के निधन से जताया गहरा शोक

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सासंद चिराग पासवान, दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पशुपति कुमार पारस एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज ने संयुक्त रूप से पार्टी के सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष मोहन झा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इन नेताओं ने कहा है कि श्री झा का निधन पार्टी के लिए एवं व्यक्तिगत रूप से हमारे लिए भी अपूरणीय क्षति है। श्री झा पार्टी के स्थापना काल से ही जुडे हुए थे और पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे थे। उनके कार्यकलाप को देखते हुए ही पार्टी ने अपने आरंभ काल से ही उन्हें सीतामढी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था और उनके कार्यकलाप से पार्टी को सीतामढ़ी जिला में काफी मजबूती मिली। अंत में इन नेताओं ने उनके दुखद निधन पर सांत्वना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि भगवान दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें।
दु:ख व्यक्त करने वालों में डॉ. शहनवाज अहमद कैफी, अम्बिका प्रसाद बीनू, राजेन्द्र विश्वकर्मा, महताब आलम, श्रवण अग्रवाल, अशरफ अंसारी, चन्दन यादव, कृष्णा सिंह कल्लू, दिनेश राज पासवान आदि नेता शामिल हैं।
