February 17, 2026

नौ संदिग्धों की हुई जांच, नौ दिनों में 369 लोग होम क्वारंटाइन से मुक्त

मसौढी। मंगलवार को मेडिकल टीम ने दूसरे शहरों से आए नौ संदिग्धों की जांच की। हालांकि जांच में उनमें से किसी में कोई विशेष लक्षण नहीं पाया गया और उनहें होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई।
जांच के बाद 27 लोगों हुए मुक्त, 172 लोग ही क्वारंटाइन में
प्रखंड मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद बीते दिनों से चिकित्सकों की सलाह पर एहतियातन होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों में से मसौढी में मंगलवार को 27 लोगों की जांच की गई और उनमें सामान्य लक्षण पाया गया। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया गया। इस बाबत पीएचसी प्रभारी डॉ. रामानुजम ने बताया कि नौवें दिन मंगलवार को होम क्वारंटाइन के 27 लोगों की जांच की गई। उनमें से किसी में भी कोई विशेष लक्षण नहीं पाया गया। इस कारण उन्हें कोरोना से मुक्त होने का प्रमाण पत्र देकर होम क्वारंटाइन से मुक्त कर दिया गया। साथ ही उन्हें भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि बीते नौ दिनों में कुल 369 लोगों को होम क्वारंटाइन से मुक्त किया जा चुका है और अब केवल 172 लोग ही होम क्वारंटाइन में रह गए हैं और चरणबद्ध ढंग से उनकी भी जांच की जाएगी।

You may have missed