डीजीपी साहब देखिए, कैसे उड़ रही है बाढ के ग्रामीण क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
बाढ। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। बुधवार से लॉक डाउन 2.0 की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ लॉक डाउन के दूसरे चरण के पहले दिन बिहार के पटना जिला स्थित बाढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते भी दिखी। जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या लॉक डाउन 2.0 सफल हो पाएगी? क्योंकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कतई तैयार नहीं दिख रहे हैं। यह जो नजारा आप देख रहे हैं यह हम सबों को डराने वाली है। केंद्र एवं राज्य सरकार के तमाम अपील यहां धराशायी होते दिख रहे हैं। यह नजारा पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सकसोहरा थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है, जहां भारी संख्या में उपभोक्ता रुपए की निकासी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करते हुए देखे जा रहे हैं, जबकि बैंक में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े रहे। जब इस बाबत बैंक मैनेजर को कहा गया तो उन्होंने पत्रकार से ही सवाल करना शुरू कर दिया और आई कार्ड मांगने लगे, जब वे खुद को घिरते दिखे तो उन्होंने तुरंत मौजूद पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने का निर्देश दिया।
ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या सरकार का निर्देश सिर्फ शहरी इलाकों में लागू होता है। जबकि पीएम मोदी ने कहा है कि लाॅक डाउन के दूसरे चरण में देश के हर जिले, हर कस्बे, हर गांव में सघन जांच की बात कही है कि उन जगहों पर लॉक डाउन का पालन बखूबी हो रहा है या नहीं।


