October 12, 2026

बोकारो: देश भक्ति में सराबोर रहा कसमार प्रखंड का मुहर्रम

बोकारो। कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों में मुहर्रम का त्योहार बहुत ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें कसमार, गर्री, मंजुरा, मोचरों आदि पंचायतों का ताजिया गांधी मैदान कसमार में गाजे-बाजे के साथ निकाला गया और पूरा गांधी मैदान या अली, या हुसैन, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा। सभी ने लाठी खेल के साथ अपनी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। जिसमें मुस्लिम एवं हिंदू समाज के व्यक्ति खेल प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे।

You may have missed