February 17, 2026

कोरोना के खिलाफ तेजस्वी का ऐलान, एक माह की सैलरी दान,सरकारी बंगला देने को तैयार,कहा विपक्ष सरकार के साथ

पटना।विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण से मडरातें गंभीर खतरों को देखते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मिसाल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन देने का ऐलान कर दिया।इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से गुजारिश की है कि जरूरत पड़ने पर उनके सरकारी आवास को कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जाए।इतना ही नहीं वह अपने आवाज को क्वेरेनटाईन लिए भी देने के लिए तैयार हैं।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस विपरीत एवं कठिन परिस्थिति में राज्य के सभी सामर्थ्यवान नागरिक आगे बढ़कर अपना- अपना कर्तव्य निभाएं।उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की है कि अपनी क्षमता से सरकार को सहयोग करें।बिहार वासियों के जीवन की रक्षा का जिम्मा लें।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपील किया है कि ऐसे कठिन परिस्थिति में मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य जरूरी आवश्यक वस्तुओं का कालाबाजारी ना करें।उन्होंने बिहारवासियों से अपील की है की कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में सब मिलकर एक दूसरे का साथ दें।सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में कोरोना वायरस से फैलाव और उसके चलते हुई मृत्यु दुखद है।ऐसे में हम सभी के काया फर्ज बनता है कि इसके विरुद्ध लड़ाई तेज करें।तेजस्वी ने सरकार से भी लापरवाही त्याग कर समुचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा है कि इस लड़ाई में संपूर्ण विपक्ष,जनता सभी का सरकार को सहयोग मिलता रहेगा।

You may have missed