गोपालगंज : कोरोना वायरस से बचाव हेतु हड़ताली शिक्षकों ने चलाया प्रशिक्षण अभियान
गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ प्रखंड में लगभग एक माह से सामान काम समान वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे नियोजित शिक्षकों ने रैली निकाल कर गांव-गांव जाकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु जानकारी लोगों को देकर जागरूक करने के साथ-साथ सरकार द्वारा अपनाये गए गलत नीति के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार दोहरी नीति अपना रही है। एक शिक्षक को वेतन 80 हजार दे रही है तथा दूसरे शिक्षक को सोलह हजार दे रही है। जबकि दोनों शिक्षक एक ही कार्य कर रहे हैं। दोनों शिक्षक शिक्षा देने का कार्य करते हैं फिर दोहरी नीति क्यों सरकार अपना रही है। जिसके चलते शिक्षक हड़ताल पर है। शिक्षा बाधित हो रही है लेकिन सरकार के द्वारा शिक्षकों की मांग पर विचार नहीं किया जा रहा है। अब आप लोगों को सोचना है कि सरकार को क्या करना चाहिए।

वहीं लोगों को जागरूक करते हुए नियोजित शिक्षकों ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई जरूरी है और खांसी, बुखार से पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। सर्दी, खांसी, बुखार होने पर तुरन्त अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराए और डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा लें। इस मौके पर शिक्षक उमेश शर्मा, लोकेश कुमार, बालेश्वर प्रसाद, सोनू अली, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, विनोद साह, छोटेलाल राम, गनत यादव, सौरभ कुमार, रमेश प्रसाद, रौशन कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

