मिस इंग्लैंड के हाथों बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित की गईं पटना की सविता
फुलवारी शरीफ। मंगलवार को फुलवारी शरीफ के नया टोला में आयोजित एक कार्यक्रम में इवा फाउंडेशन की निदेशक सविता अली को सामाजिक कार्यों में बेहतर योगदान के लिये सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेरकिया लिओन्स क्लब इंग्लैंड की तरफ से मिस इग्लैंड डॉ. भाषा मुखर्जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। बताते चले कि बिहार की धरती पर पहली बार मिस सुंदरी इंगलैंड डा. भाषा मुखर्जी आई हैं। समारोह में दविंदर प्रसाद, डॉ. राकेश सचदेवा, रविंदर संधु, मिस रेखा चावला, मिस्टर कुलवंत हांडा, मिस मधुमिता, मिस्टर कृषण कुमार ने अहम रोड अदा किया इसके आलावा कार्यक्रम में इबरार रजा, चंद्रकांता, मिस माधुरी कुमारी, तनवीर आलम, अंजुम, शकीला, फरोज, संतोष आदि शामिल थे।
बता दें कि अधिवक्ता सविता अली पिछले पांच सालों से दलित व अल्पसंख्यक महिलाओं की लड़ाई न्यायालय में लड़ रही हैं। पिछले दो सालों से पटना कोर्ट में गरीब दलित, अल्पसंख्यक महिलाओं को कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। समुदाय में जाकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसके अलावा घरेलू कामगार लड़कियों को प्रशिक्षण देना, समुदाय में जाकर जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसके अलावा समनपुरा में लड़कियें के लिये कम्प्यूटर सेंटर भी खोला है।


