February 21, 2026

कांटे का हत्यारा विकास उर्फ चोंचो ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड पर

फुलवारी शरीफ। गोपालपुर थाना के सिरपतरपुर में होली के दिन हुई कांटे की हत्या का नामजद मुख्य आरोपित विकास उर्फ चोचों ने भारी पुलिसिया दबिश के चलते मंगलवार को पटना सिटी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेआम होली के दिन ही गांव के ही दोस्त कांटे को गोलियों से भुनकर मौत के घाट उतार देने के बाद शातिर अपराधी विकास उर्फ चोंचो ने फेसबुक वीडियो के जरिये पुलिस को धमकी देकर खलबलि मचा दिया था। चोंचो के सरेंडर करने के बाद गोपालपुर पुलिस राहत की सांस ली है।
गौरतलब हो कि होली के दिन गोपालपुर थाना के सिरपतपुर गांव में अनुज उर्फ कांटे और विकास उर्फ चोंचो एक ही साथ बैठा हुआ था। अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद विकास ने अनुज को एक के बाद एक कर तीन गोली मारकर उसे मौत की नींद सुला फरार हो गया था। इस मामला में मृतक के परिजनों ने विकास, इसके पिता व बहन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराये थे। जिसके बाद गोपालपुर पुलिस ने विकास के बहन जुली को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विकास के पिता गोरख राय अभी भी फरार चल रहे हैं। गोपालपुर थानाध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए विकास को रिमांड पर लिया जायेगा।

You may have missed