February 21, 2026

बिहार में अधेड़ को तीन टुकड़ों में काटा, शव को तेजाब से जलाया

सीवान। बिहार के सीवान में बड़ा दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है। जिसे जानकारी आप भी सिहर जाएंगे। सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित रहर के खेत से मंगलवार को पुलिस ने एक अधेड़ का तीन टुकड़े में कटे हुए शव को बरामद किया है। यहीं नहीं हत्या के बाद अपराधियों द्वारा शव को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया है। शव की पहचान थाना क्षेत्र के चनौर गांव निवासी 55 वर्षीय रामाशीष साह के रूप में हुई है। शव पड़े होने की सूचना बगल के खेत में सरसो काट रहे लोगों ने दी।
परिजनों ने अनुसार मृतक रामाशीष साह 9 मार्च को श्यामपुर स्थित अपनी दुकान से दिन में 11 बजे अचानक गायब हो गये। मृतक के भाई लक्ष्मण साह ने बताया कि बहुत खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर थाने में 11 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने यह भी बताया कि हमलोगों का पांच महीने से तकरीबन दो बीघा जमीन के लिए पटीदारों से जमीनी विवाद भी चल रहा है। जिसकी सनहा भी थाने में दर्ज करायी गयी है। कुछ दिन पूर्व दो व्यक्तियों द्वारा हमलोगों को काटकर फेंकने की धमकी दी गयी थी। शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची जीरादेई और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेज दिया है। जिस अमानवीय तरीके से हत्या के दौरान अपराधियों ने शव को तीन टुकड़े में काटा था, जिसे देखकर लोग सिहर जा रहे थे।। रामाशीष साह का गर्दन काटने के बाद कमर के उपर से धड़ को अलग कर दिया था। शव काफी क्षति विक्षत होने के बाद सड़ भी गया था।
चल रहा था जमीनी विवाद
इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रामविचार राम ने बताया कि मृतक चनौर गांव का रामाशीष साह बताया जाता है। शव व घटना स्थल को देखने के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद शव को तीन टुकड़े में काट कर तेजाब से जलाने का प्रयास अपराधियों द्वारा की गयी है।

You may have missed