कोरोना : पटना एम्स में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छात्रा का रिपोर्ट निगेटिव
फुलवारीशरीफ। पटना एम्स में कोरोना के संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मेडिकल छात्रा का जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से पटना एम्स के चिकित्सक व मेडिकल छात्रों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब हो कि एम्स पटना में अब तक कोरोना के दो संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, जिसमें दोनों का जांच रिपोर्ट निगेटिव निकला। एमबीबीएस सेकंड ईयर की छात्रा सह पंजाब निवासी 19 वर्षीय छात्रा शनिवार को एम्स पटना के आइसोलेशन में कोरोना के संदिग्ध के तौर पर भर्ती किया गया था। 4 दिन पहले ही दिल्ली से लौटकर एम्स के हॉस्टल में पहुंची थी। इससे पहले दुबई से बीमार होकर एम्स में भर्ती हुआ गोपालगंज का युवक राकेश गिरी की जांच रिपोर्ट भी आरएमआरआई से निगेटिव ही मिला था।


